युवक की हत्या कर थाने पहुंची महिला,सुनाई चौकाने वाली दास्तां

0 14

न्यूज डेस्क —  पश्चिम बंगाल के साउथ 24 परगना जिले से रविवार को एक 30 साल की महिला का गिरफ्तार किया गया है। महिला ने अपने पड़ोसी की हत्या की बात कबूलते हुए बताया कि उसने ये कदम तब उठाया जब

Related News
1 of 777

उसके साथ बलात्कार और उसकी 6 साल की बेटी की हत्या की कोशिश की गई। महिला ने बताया कि उसने 25 साल के शख्स की हत्या करने के बाद गुरुवार रात उसके शव को घर के पास एक बगीचे में दफना दिया। बाद में पुलिस ने शव को बरामद कर लिया।

आरोपी महिला ने बताया कि शख्स उसकी 6 साल की बेटी की जान लेना चाहता था और उसका बलात्कार करना चाहता था। यही कारण है कि खुद को बचाने के लिए उसने युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मर्डर का हथियार और लाश दोनों को ही बरामद कर लिया है। महिला ने बताया कि जब आरोपी उसकी बेटी का गला घोंटने की कोशिश कर रहा था तब वह वहां उसे बचाने पहुंची और लोहे के रॉड से उसपर हमला कर दिया।

युवक की हत्या की बात कबूलने के लिए जब महिला खुद पुलिस के पास पहुंची तो किसी को यकीन नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों का लगा कि महिला शायद दिमागी रूप से ठीक नहीं है। पुलिस ने बताया कि मृत युवक महिला को परेशान कर रहा था और नशे की हालत में उसके घर में घुस आया था। वह उसकी 6 साल की बेटी को जान से मारने की कोशिश करने लगा तो महिला ने लोहे की रॉड उठाकर उसके सिर पर दे मारी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...