घर में घुसकर पड़ोसी ने महिला को दबोचा, किया दुष्कर्म

0 18

हाथरस–यूपी के हाथरस जिले में घर में अकेली महिला को पडोसी युवक ने उसी के घर में बंधक बनाकर रेप की घटना को अंजाम दे डाला। इसके बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। 

Related News
1 of 812

वही पीड़ित महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसका डॉक्टरी परिक्षण करा कर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। मामला थाना कोतवाली सहपऊ के क्षेत्र के एक गांव का है जहाँ में सो रही महिला को पड़ोसी युवक ने दबोचा लिया और बंधक बनाकर उसी के घर में दुष्कर्म कर डाला। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक मोके से फरार हो गया। महिला घर में अकेली रहती थी उसका पति हिमाचल प्रदेश के मनाली में एक फ़ैक्ट्री में काम करता है। पुलिस ने पीड़ित महिला का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वही पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश जारी है, जल्दी ही आरोपी की गिरफ़्तारी कर ली जाएगी। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस )

Comments
Loading...