प्रेमी के प्यार में पागल युवती ने रची साजिश, करा दी पति की हत्या

0 16

बहराइच– एक युवती प्रेमी के प्यार में इस कदर दीवानी थी की घर वालों की और से दूसरे युवक से शादी कराने से नाराज होकर उसने अपने प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिल शादी व पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार तार करते हुये शादी के सात दिन बाद ही अपने पति की नृसंश तरीके से हत्या करा दी। 

Related News
1 of 812

दरगाह थाना क्षेत्र के इमामगंज मोहल्ले के रहने वाले फरीद नाम के युवक की बीते दो मार्च की रात अज्ञात लोगों की और से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गयी थी । इस मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर जांच में जुटी हुई थी । परिजनों के फोन नंबरों को भी सर्विलांस पर लगाया गया था । पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी उम्मे सलमा के बयान विरोधाभासी होने की वजह से  उस पर नजर रक्खी जा रही थी ।  इसी दौरान पुलिस को मृतक के घर के पास लगे एक सी सी टी वी फुटेज में दो लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उनकी पहचान करते हुये दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार किये युवकों में एक इरफान मृतक की पत्नी का प्रेमी था । पूछताछ में उसने बताया कि उम्मे सलमा से बात करने के बाद हमने अपने साथी वसीम के साथ मिलकर फरीद को रास्ते से हटाने के लिये साजिश रच उसकी हत्या कर दी । 

पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया की पकड़े गये इरफान का मृतक फरीद की पत्नी उम्मे सलाम से प्रेम संबंध था । घर वालों ने उसकी शादी फरीद से करा दी । जिसके बाद उम्मे सलमा व उसके प्रेमी इरफान ने अपने एक दोस्त वसीम के साथ मिलकर फरीद को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और दो मार्च को उसे फोन कर कुछ सामान देने के लिये घर से थोड़ी दूर पर एक सुनसान जगह पर बुलाकर बांके से हमलाकर कर उसकी हत्या कर दी । पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुये मृतक की पत्नी उम्मे सलमा उसके प्रेमी इरफान रजा व उसके दोस्त वसीम को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को बरामद करते हुये सभी को जेल भेजा जा रहा है ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक, बहराइच )

Comments
Loading...