धर्मिक कार्यक्रम के दौरान गिरी दीवार, दो बच्चों की मौत, आठ घायल

0 27

श्रावस्ती —  जिले के पुरखीपुर डिहवा गांव में आयोजित धर्मिक अनुष्ठान के दौरान बुधवार शाम अचानक एक कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। जिससे दीवार के पास बैठे दो बच्चों की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि आठ बच्चों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों द्वारा सात घायलों को बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि एक घायल बच्चे का इलाज सीएचसी मल्हीपुर में जारी है। इस घटना की सूचना पर डीएम दीपक मीणा व एसपी विजय ढुल ने सीएचसी व घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया है।

गिलौला थाना अंतर्गत पुरखीपुर डिहवा गांव में बरसाती के यहां अखंड रामायण का आयोजन चल रहा था। बुधवार को पूर्णाहुति व भंडारे का कार्यक्रम था। जिससे यहां ग्रामीणों व बच्चों की भारी भीड़ जमा थी। पास ही पड़ोसी राम सनेही का एक कच्चा मकान था। जिसमें भूसा भरा हुआ था। बच्चे इसी के पास खेल रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास अचानक वह कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। जिससे दस बच्चे दीवार के मलबे के नीचे दब गए। यह देख मौके पर अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर बच्चों को बाहर निकाला।

Related News
1 of 296

लेकिन तब तक नौ वर्षीय नीलम और आठ वर्षीय बाबू की मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य आठ बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को देते हुए वाहनों का इंतजाम किया गया। घायल बच्चों को आनन फानन में गिलौला स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने घायल गांव निवासी निबरी (5) पुत्री मंशाराम, अमित (4) पुत्र राम नरेश, शुक्ला देवी (8) तिलकराम, रोहित (6) पुत्र बाबादीन, बिपिन (3) पुत्र अंबर लाल, पर्वता (8) पुत्री अंबर लाल, सूरज (4) पुत्र मेवालाल घायल को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया।

जबकि एक अन्य बच्चे को मल्हीपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इस घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर डीएम दीपक मीणा व एसपी विजय ढुल पुरखीपुर डिहवा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया है। साथ ही मल्हीपुर सीएचसी में भर्ती बच्चे का हाल जाना है। उधर, पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई शुरू की है। 

(रिपोेर्ट-अमरेंद्र पाठक,बहराइच)

 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...