Video: 33 साल की इस चमगादड़ की हरकतें देख, आप भी हो जाएंगे हैरान…

1987 में हुआ था चमगादड़ का जन्म

0 193

कोरोना दौर के दौरान लोगों ने चमगादड़ों को लेकर कई तरह की बातें की। चमगादड़ फिल्मों में तो डराने के ही काम आती हैं। भूत वाली ट्यून चला दो और रात को चमगादड़ उड़ा दो।

लोगों के मन में वैसे ही कई तरह के डर बैठे हैं। पर आज आपको बताने जा रहे हैं एक 33 वर्षीय चमगादड़ के बारे में। इसके बारे में जानकर आपकी सोच बदल जाएगी।

ये भी पढ़ें..भारतीय टीम पर कंगना का आपत्तिजनक ट्वीट, क्रिकेटर्स को बताया ‘धोबी के कुत्ता’

नहीं उड़ सकती Statler

इंडिया टाइम्स के मुताबिक, इसका नाम Statler है। इसके एक ही आंख है। वो आर्थराइटिस से जूझ रही है, इसी कारण वो उड़ नहीं सकती। ऐसा माना जा रहा है कि ये अभी तक की सबसे ज्यादा उम्र ले चुकी चमगादड़ है। जोकि कि अमेरिका के टेक्सास में है।

वहां ये बैट रहती है। इसका ये वीडियो हाल फिलहाल में शेयर किया गया है। इसमें एक महिला उसे हाथ में पकड़कर उड़ा रही है। ताकि उसे ऐसा लगे कि वो उड़ सकती है। उसे स्नैक्स भी खिलाया जाता है। इस वीडियो को 30 लाख से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं।

Related News
1 of 1,181

1987 में हुआ था चमगादड़ का जन्म

जानकारी के मुताबिक, Statler का जन्म 28 अप्रैल 1987 के दिन हुआ था। वो साउथ कैरोलिना के चिड़ियाघर में पैदा हुई थी। इसके बाद उसने कई चिड़ियाघर बदले। सबसे ज्यादा अभी तक जो चमगादड़ की उम्र रही है वो है 41 वर्ष। Statler की उम्र भी काफी ज्यादा है। बाकायदा पूरा स्टाफ उसका ध्यान रखता है।

ये भी पढ़ें..शादी के बाद पंसद आ गई साली, पत्नी से बोला- ‘सेटिंग कराओ, और फिर..

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...