वैलेंटाइन डे के एक दिन पहले सक्रिय हुए VHP व बजरंग दल, दी ‘चेतावनी’ !

0 13

फतेहपुर–युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय वैलेंटाइन डे को लेकर यूपी में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। फतेहपुर जिले में वैलेनटाइन डे के एक दिन पहले से ही विरोध होने लगा है। 

Related News
1 of 1,458

आज विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के पटेल नगर चौराहे में पहुंचकर वैलेनटाइन के विरोध में पुतला फूंका और नवयुवकों से अंग्रेजी सभ्यता को समाप्त करने की अपील की और नवयुवकों को चेतावनी देते हुए कहा कि कल अश्लीलता फैलाने वालों की खेर नहीं। हम लोग कल घूम घूमकर पुलिस की मदद से अश्लीलता फैलाने वालों को दंडित करेंगे।

वहीं बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम लोग वैलेनटाइन के विरोध में आज पुतला फूंक रहे हैं और नवयुवकों से अपील है कि अंग्रेजी सभ्यता को खत्म करें और कल जो भी नवयुवक अश्लीलता फैलाते हुए मिलेगा उसे दंडित भी किया जाएगा ।

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर )

Comments
Loading...