भगवाकरण जारी, अब हज हाउस की दीवारों पर चढ़ा गेरुआ रंग

0 80

लखनऊ– उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी हज हाउस समिति की दीवारों का भी भगवाकरण हो गया है। लखनऊ के बापू भवन के सामने स्थित यूपी हज समिति की दीवारें शुक्रवार को भगवा रंग में रंगी दिखीं। खबर के मुताबिक अल्पसंख्यक कल्याण बोर्ड की तरफ से हज हाउस में भगवा पेंट कराया गया है। इससे पहले हज हाउस की दीवारों पर सफेद और हरा रंग था। 

Related News
1 of 1,458

 इमारतों का गेरुआ रंग से पेंट होने का सिलसिला न्य नहीं है। सिर्फ राजधानी लखनऊ ही नहीं बल्कि यूपी के अन्य इलाकों में भी यह भगवाकरण देखने को मिल रहा है। इससे पहले दिसंबर महीने में पीलीभीत के 100 से भी ज्यादा प्राथमिक विद्यालय भगवा रंग में रंग दिए गए थे।

शिक्षकों के विरोध के बावजूद भी गांव के सरपंच ने स्कूलों की दीवारों को पेंट करा दिया था। इमारतों के भगवाकरण का सिलसिला अक्टूबर महीने से जारी है जब मुख्यमंत्री के दफ्तर एनेक्सी को केसरिया रंग में पेंट किया गया था। इसके अलावा यूपी के फतेहपुर जिले के एक गवर्नमेंट इंटर कॉलेज को पूरी तरह भगवा रंग में तब्दील कर द‍िया गया था ।

 

Comments
Loading...