अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

0 24

न्यूज डेस्क — बिहार में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई. जिससे कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.बताया जा रहा है कि ये सभी लोग देवघर से पूजा कर वापस लौट रहे थे.फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Related News
1 of 1,458

जानकारी के मुताबिक, घटना चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बिशनपुर मोड़ के समीप की है.जहां मुजफ्फरपुर निवासी सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर अपने कुछ मित्रों के साथ देवघर से पूजा अर्चना कर वापस लौट रहे थे. तभी रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. जिसमें सुरेंद्र प्रसाद ठाकुर और उनके दोस्तों की मौत हो गई.

वहीं थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर बिशनपुर मोड़ के समीप असंतुलित होकर मारुति वैगनआर एक पेड़ से जा टकराई. इस दुर्घटना में कार में सवार सभी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों की उम्र 30 से 35 के बीच बताई जा रही है.

Comments
Loading...