यूपी में 22 IPS अफसरों के तबादले, 6 जिलों के कप्तान भी बदले,ये रही लिस्ट…

0 38

लखनऊ — उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पुलिस महकमे में पहला बड़ा फेरबदल करते हुए सोमवार देर रात 22 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।

Related News
1 of 1,458

इसके अलावा कानून व्यवस्था और अपराध के मोर्चे पर फेल लखनऊ, मेरठ, आगरा और कासगंज के पुलिस कप्तानों को हटा दिया गया है. दरअसल प्रमुख सचिव (गृह) अरविन्द कुमार की ओर से सोमवार देर रात जारी की गई तबादला सूची में राजधानी लखनऊ के कई अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। 

कानपुर रेंज के आईजी आलोक सिंह को मेरठ रेंज का आईजी बनाया गया है. जबकि पुलिस उप महानिरीक्षक, आगरा लव कुमार को अब पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार प्रशासन और सुधार सेवाएं बनाया गया है. वहीं, पुलिस महानिरीक्षक मेरठ राम कुमार को अब पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन, लखनऊ बनाया गया है.साथ ही अभिषेक दीक्षित को सेनानायक, 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ और डॉ. सतीश कुमार को पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम, लखनऊ बनाया गया है.

देखिए लिस्ट…

Comments
Loading...