स्वतंत्रदेव सिंह निर्विरोध चुने गये BJP की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष

0 17

लखनऊ–वरिष्ठ नेता स्वतंत्रदेव सिंह को शुक्रवार को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष चुन लिया गया । स्वतंत्रदेव सिंह का कार्यकाल तीन साल का होगा ।

Related News
1 of 975

उन्हें पिछले साल जुलाई में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी थी क्योंकि पूर्व अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय को दोबारा लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल का सदस्य बनाया गया था । पिछड़े कुर्मी समाज से संबंध रखने वाले सिंह लोकसभा चुनाव 2019 में मध्यप्रदेश के प्रभारी बनाये गये थे जहां भाजपा ने 29 में से 28 सीटें जीती थीं। वर्तमान में उप्र विधानसभा के सदस्य सिंह 1986 में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ में शामिल हुये थे। वह अखिल भारतीय विदयार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा से भी जुड़े रहे हैं।

वह 2004 से 2014 तक भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे । अध्यक्ष बनने के बाद सिंह को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ” सिंह के उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद से पार्टी ने विधानसभा उपचुनाव में 12 सीटों में से नौ पर जीत हासिल की थी।”

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...