चलते-चलते अचानक आग का गोला बनी कैंटर गाड़ी, हाईवे पर लगा भीषण जाम

0 32

हाथरस– हाथरस जिले के थाना सादाबाद क्षेत्र के NH-93 पर गाँव बेदई बम्बे के पास देर रात रोड पर दौड़ती एक कैंटर गाड़ी में शॉर्ट सर्किट कारण अचानक भीषण आग लग गई और सड़क पर खड़ी गाड़ी धूं-धू कर जलती रही।

Related News
1 of 1,458

अचानक केंटर गाड़ी में आग लगने की वजह से NH -93 पर लम्बा जाम लग गया। वही कैंटर गाड़ी में सवार चालक और अन्य लोगो ने गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। कैंटर गाड़ी में चमड़े का वेस्टेज भरा हुआ था जोकि आगरा से हाथरस जा रहा था रात्रि करीब 3 बजे के समय पर हादसा हुआ था।अचानक कैंटर गाड़ी में आग की सूचना पर पहुँची दमकल की गाड़ियों ने सुबह तक आग पर काबू पा लिया, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। तब तक गाड़ी में लदा सारा माल जलकर खाक हो गया। 

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)

Comments
Loading...