नहीं थम रही गुंडई, कोचिंग जा रहे छात्र को तमंचे से पीटा, हालत गंभीर

0 74

एटा–जनपद में छात्रों की गुटबाजी रुकने का नाम नही ले रही है। अपनी दबंगई को साबित करने के चलते छात्र आपस मे एक दूसरे पर हमला करते देखे जाते है।

आपको बता दें ये पूरा मामला थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के 15 वर्षीय शिवम पुत्र रवीश यादव निवासी नारायण नगर के रहने वाले है। घायल शिवम के पिता ने बताया की मेरा बेटा नॉवी क्लास का छात्र है और ब्राइट लैंड स्कूल में पढ़ता है। वो रोज की तरह कोचिंग पढ़ने होरी मोहल्ला नीम वाली गली में गया था कि रास्ते में कोचिंग से लौटते समय नीम वाली गली के सामने ही कुछ लोगों ने आकर गाली गलौज देना शुरू कर दिया। शिवम ने इसका विरोध किया तभी प्रांजल ठाकुर, विशाल गुप्ता, प्रिंस सहित आधा दर्जन लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दी जब उसने शोर मचाया तो उन्होंने तमंचे से फायर करते हुए तमंचे की बट से उसके सिर पर कई प्रहार किए जिससे शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।

Related News
1 of 869

वही स्थानीय लोगों द्वारा उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और अभी भी उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)

Comments
Loading...