वाराणसी में दामाद ने सास को जिंदा जलाया

0 81

वाराणसी — भेलुपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानस नगर इलाके में संपत्ति विवाद में युवक ने अपनी सास को जिंदा जला दिया. दरअसल घटना उस वक्त की है जब घर पर युवक की संपत्ति के लिए अपनी सास के साथ कहा सुनी हो गई.वहीं गुस्से में आकर युवक ने सास के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी.

Related News
1 of 830

महिला जलते हुए घर से बाहर भागी तो स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक महिला बुरी तरह जल चुकी थी. महिला को BHU के सर सुंदरलाल चिकित्सलाय में भर्ती कराया गया है, जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है. इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.वहीं पीड़ित महिला के पति नरेश कुमार लाल ने बताया कि पहले मेरा दामाद मेरी बेटी को काफी तंग करता था. कुछ दिनों से हम लोगों को काफी परेशान कर रहा है. हमने एक हजार स्क्वायर फीट जमीन उसे दी है. कहीं न कहीं उसे हड़पने के लिए उसने यह सब किया है. वह बहुत दिनों से अपने नाम एक फ्लोर करने को कह रहा था.

Comments
Loading...