बड़े पैमाने पर होना था हथियारों का सौदा, SOG टीम ने दबोचा

0 21

हाथरस — यूपी के हाथरस में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के चार बदमाशों को 10 पिस्टल 2 रिवॉल्वर 8 कारतूस और एक इनोवा कार सहित गिरफतार कर जेल भेजा। 

Related News
1 of 812

बता दें कि हाथरस के थाना मुरसान पुलिस और जिले की SOG टीम की बडी कार्यवाई देखने को मिली पुलिस ने मुखबिर की सुचना पर एक अंतर्राजीय हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को 10 पिस्टल व 02 रिवाल्वर,8 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और हथियार तस्करी में उपयोग 1 इन्नोवा कार भी पुलिस ने बदमाशों से की बरामद की है। 

दो बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर है जिनकी तलाश की जा रही है।वहीं हाथरस अपर पुलिस अधीक्षक ने खुलासा  करते हुए बताया कि मुखविर के द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ बदमाश इन्नोवा कार से रिवाल्वर व पिस्टल लेकर मध्य प्रदेश से हाथरस आ रहे हैं और आसपास जनपदों व दिल्ली NCR में हथियारों की सप्लाई हेतु किसी व्यक्ति को देने जा रहे हैं। मुखविर के द्वारा मिली सूचना पर मुरसान पुलिस व SOG टीम ने  मुठभेड कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है ।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या,हाथरस)

Comments
Loading...