नाग- नागिन का यह जोड़ा बना दहशत का सबब !

0 44

गोंडा–उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में इन दिनों नाग-नागिन से दहशत का माहौल है। यह नाग-नागिन करनीपुर गांव के मजरे गौराडीहा के पास स्थित 7 फुट के गहरे जर्जर कुंए में रह रहे हैं। इनकी फुफकार से गांववाले डरे हुए हैं। कुछ लोग सांप के इस जोड़े को भगवान का अवतार भी मान रहे हैं। 

 

Related News
1 of 1,458

इलाके के अनिल दुबे ने बताया कि पता नहीं कहां से यह नाग-नागिन का जोड़ा यहां आया है। कुछ दिन पहले जब वह घर के सामने खेत में काम कर रहे थे तो उन्हें सांप की फुफकार सुनाई पड़ी। आवाज सुनकर वह कुएं के पास पहुंचे। कुएं के अंदर झांककर देखा तो उसके अंदर सांप का एक जोड़ा फुफकार मार रहा था। उन्हें देखकर वह डर गए। उन्होंने अन्य लोगों को बताया। मौके पर पहुंची भीड़ के लिए यह नाग-नागिन का जोड़ा कौतूहल का विषय बन गया। कुछ देर में कुएं के अंदर बने बिल में ही दोनों सांप चले गए। उसके बाद से देखा गया कि यह नाग-नागिन का जोड़ा कुएं के बाहर भी आ जाता है। ऐसे में पूरे गांववाले दहशत में हैं कि कहीं सांप उन्हें काट न ले। 

कई गांववालों ने कहा कि सांप के जोड़े को पकड़ने के लिए अनुभवी शख्स चाहिए। बिना उसकी मदद से सांप नहीं पकड़े जा सकते। वहीं गांव के अधिकांश लोगों का कहना है कि ये सामान्य सांप नहीं हैं। वे उन्हें भगवान का रूप मान रहे हैं, इसलिए वे उन्हें पकड़वाना नहीं चाहते।

 

Comments
Loading...