सड़क हादसे में शबाना आजमी बुरी तरह जख्मी

0 65

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभ‌िनेत्री शबाना आजमी एक भीषण सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं.शबाना आज़मी का पुणे-मुंबई हाईवे पर कोहलपूर टोल के पास एक्सिडेंट हुआ है. बताया जा रहा है कि हाईवे पर शबाना आज़मी की गाड़ी और ट्रक में भिड़त हुई. इसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं.यह हादसा आज शाम करीब 4 बजे हुआ.

Related News
1 of 311

Image result for सड़क हादसे में शबाना आजमी बुरी तरह जख्मी

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे वक्त कार में जावेद अख्तर भी सवार थे. लेकिन उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है. हादसे में शबाना आजमी का हाथ और चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया है. हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों में शबाना आजमी बेहोशी की हालत में लेटी हुई नजर आ रही हैं. वहीं एक दूसरी तस्वीर में उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है.

Comments
Loading...