प्रतापगढ़ः तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा,पति-पत्नी व बेटे की मौत

0 23

प्रतापगढ़ — जिले में लालगंज कोतवाली के तिना स्थित लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर देर रात तेज रफ्तार ट्रक अनियन्त्रित होकर एक दुकान पर पलट गया। जिससे कुनबे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के भिजवाया दिया।

Related News
1 of 1,458

बता दे कि 48 वर्षीय सुरेंद्र वर्मा ने हाइवे किनारे अपने घर के सामने टीन शेड लगाकर दुकान चलाता था जिसकी देखरेख उसकी पत्नी व बच्चे करते थे। इसी शेड में परिवार के साथ रोज की भांति मंगलवार को भी सो रहा था। आधीरात को जौनपुर से हरदोई जा रहा ट्रक ड्राइवर को नींद आ जाने से अनियन्त्रित हो गया और दुकान शेड तोड़ता हुआ पलट गया।

इस हादसे में टीन शेड में सो सुरेन्द्र वर्मा उसकी पत्नी चंद्रकली और 12 साल का बेटा अंगद मौत के आगोश में सो गए तो वही इस परिवार की आजीविका चलाने वाले घोडे की भी मौत हो गई।फिलाहाल पुलिस घाटना की जांच कर रही है। वहीं इस दर्दनाक हादसे से नाराज ग्रामीणों ने लखनऊ-वाराणसी हाइवे जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान घंटों हाइवे जाम रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...