प्रियंका गांधी आज काशी से 2022 विधानसभा के चुनाव अभियान का करेंगी आगाज

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  2022 के विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगी।

0 126

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  2022 के विधानसभा चुनाव अभियान का आगाज करेंगी। प्रियंका गांधी वाराणसी पहुचने के बाद काशी विश्वनाथ धाम में दशर्न-पूजा करेंगी। फिर वहां से दुर्गाकुंड स्थित मां दुर्गा के मंदिर भी जाएंगी।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी से 2022 के विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगी। वाराणसी के जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित किसान न्याय रैली को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। वहीं वाराणसी में प्रियंका गांधी के चुनावी रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

जानकारी के अनुसार प्रियंका गांधी वाड्रा वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद वहां से वो सड़क मार्ग से काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगी और दर्शन-पूजा करेंगी। प्रियंका गांधी वाराणसी के कई मंदिरों में जाकर दर्शन-पूजा करेंगी। मां दुर्गा के दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी वाराणसी के जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज में आयोजित किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 2 बजे तक जगतपुर इंटर कालेज पहुचेंगी। वहीं कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम स्थल पर रैली की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है की रैली में कम से कम 1 लाख लोगों की भीड़ इकट्ठा होगी।

Related News
1 of 1,289

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के रैली में कांग्रेस युवा मोर्चा के पदाधिकारी कनिष्क पांडेय और ओमवीर ने बड़ी तादाद में किसान और युवाओं के इकठ्ठा होने का दावा किया है। वहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों का दमन करने का आरोप लगते हुए कहा, किसान मुद्दे पर मौजूदा सरकार से सवाल करना जरूरी है।

ये भी पढ़ें..14 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी, मेहमानों से जबरन बनवाती थी संबंध, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज…

ये भी पढ़ें..पॉर्न फिल्में देख छोटे भाई से संबंध बनाने लगी 9वीं की छात्रा, प्रेग्नेंट होने पर खुला राज, सदमे में परिजन…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...