प्रतापगढ़ः सड़क हादसे में जांबाज सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

0 18

प्रतापगढ़ — यूपी के प्रतापगढ़ जिले में हुए सड़क हादसे में कोहड़ौर में तैनात सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ जहां तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जा घुसी।हादसा इतना भीषण था की कार के परखच्चे उड़ गए।

Related News
1 of 1,458

बताया जा रहा है कि हादसा मेरठ से प्रतापगढ़ जाते समय हुआ। दरअसल दरोगा अर्जुन सिंह घर से छुट्टी बिता कर ड्यूटी पर लौट रहे थे तभी कन्नौज के तालग्राम थाना इलाके में यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द ने गहरा दुख व्यक्त किया और संवेदना जताते हुए कहा हमने एक जांबाज सब इंस्पेक्टर खो दिया।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी,प्रतापगढ़)

Comments
Loading...