विधवा मां के साथ दरिंदे बेटे ने की हैवानियत, बेरहमी से वारदात को दिया अंजाम

समाज में मां को देवी का दर्जा दिया जाता है और मां-बेटे के रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता हैं।

0 257

समाज में मां को देवी का दर्जा दिया जाता है और मां-बेटे के रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता हैं। लेकिन झारखंड इस रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गया। वही इस घटना के बाद पीड़ित मां ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी और रिपोर्ट दर्ज करवाया।

बेटे ने मां को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म:

जानकारी के मुताबिक यह घटना झारखंड के जमशेदपुर जिले से सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीती रात वह कमरे में सो रही थी। उसी दौरान देर रात उसका बेटा आया और उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने नशे की हालत मां के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने सुबह होते की मामले की शिकायत आदित्यपुर थाना में की। वहीं पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी।

मां ने मजदूरी कर बेटे की परवरिश:

Related News
1 of 813

वहीं पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत पर आरोपी पुत्र अजय (21 वर्ष) को गिरफ्तार कर आदित्यपुर थाने के जेल भेज दिया है। दरअसल, आरोपी पीड़िता का एकलौता बेटा है। पति के निधन के बाद पीड़िता ने बेटे को मजदूरी कर उसकी परवरिश की। लेकिन अजय को ब्राउन शुगर और गांजा जैसे नशे की लत लग गई। जिससे उसका पूरा जीवन ही नर्क बन गया और पति के साथ साथ बेटे को भी खो दिया।

 

भी पढ़ें..6 साल की मासूम का चलती ट्रेन में युवक ने बेरहमी से किया रेप, देखते ही मां ने किया ऐसा काम

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...