पानी के बीच दिखा देशभक्ति का जज्बा, हर कोई कर रहा तारीफ

0 20

नोएडा — देश भर में 73वें स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया.इस दौरान चारो तरफ देशभक्ति का नजारा दिखा. इस बीच नोएडा के एक थाने से देशभक्ति की ऐसी तस्वीर सामने आई है जो चंद मिनटों में वायरल हो गयी. ऐसा जज्बा जिसे हर कोई सलाम कर रहा है.

Related News
1 of 1,458

दरअसल, 73वीं वर्षगांठ पर यूपी के नोएडा में महिला पुलिसकर्मियों ने पानी में खड़े होकर तिरंगे झंडे को सलामी दी. लगातार बारिश की वजह से थाना परिसर में पानी भर गया था. जल निकासी न होने के कारण पूरा परिसर पानी में डूबा हुआ था. इसके बीच ही महिला थाने की पुलिसकर्मियों ने पानी में खड़े होकर झंडारोहण के बाद तिरंगे को सलामी दी.

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर नोएडा के सेक्टर-39 स्थित महिला थाने की है.यहां सुबह हुई बारिश के कारण थाना परिसर में पानी भर गया था. थाना में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने पानी भरा होने के बावजूद जज्बे के साथ ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी.

वहीं थाना प्रभारी रश्मि चौधरी ने बताया कि बरसात के कारण परिसर में पानी भर गया था. सीएमओ ऑफिस के कैंपस में थाने को अस्थायी तौर पर संचालित किया जा रहा है. भवन पुराना होने से पानी भर जाता है जो धीरे-धीरे निकलता है. इसके वायरल होने के बाद जहां एक तरफ महिला पुलिसकर्मियों को वाहवाही मिली तो लोगों ने हाईटेक सिटी के नाम पर मशहूर नोएडा की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए.

Comments
Loading...