भारत की कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने LoC पर शुरू की गोलीबारी

0 24

न्यूज डेस्क — भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार सुबह की गई एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान बौखलाया गया है। एक तरफ पीएम इमरान खान की आपात बैठक के बाद वहां की फौज और विदेश मंत्री की तरफ से गीदड़भभकी दी गई है, तो दूसरी तरफ नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी फौज ने अकारण गोलीबारी शुरू कर दी है।

Related News
1 of 1,190

बता दें कि पाकिस्तान की ओर से जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार शाम में नौशेरा, राजौरी और अखनूर सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। इतना ही नहीं, पाकिस्तानी सेना ने मेंढर और पुंछ जिले की कृष्णा घाटी सेक्टर में भी गोलीबारी की है। पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन का भारतीय सेना के जांबाज भी मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। 

Comments
Loading...