New Year 2026 Celebration: नए साल पर धार्मिक स्थलों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

119

New Year 2026 Celebration: 2025 के खत्म होने और नए साल 2026 के स्वागत करने के लिए देश भर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आस्था सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों भक्तों ने मथुरा-वृंदावन, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज, उज्जैन और हरिद्वार जैसे तीर्थ स्थलों पर दर्शन और प्रार्थना करके नए साल की शुरुआत करने पहुंचे हैं। अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए 2 किलोमीटर लंबी लाइनें और 3 किलोमीटर तक बैरिकेडिंग लगी है। जबकि वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में भी ऐसी ही लंबी लाइनें हैं। भक्तों को दर्शन के लिए 10 सेकंड से भी कम समय मिल रहा है।

New Year 2026 Celebration: धार्मिक स्थालों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

आस्था का शहर मथुरा-वृंदावन भक्ति में डूबा हुआ है। भगवान कृष्ण के जन्मस्थान और लीलाभूमि पर भारत और विदेश से लाखों भक्तों की भीड़ जमा हो गई है, जहां दर्शन, भजन और मंत्रोच्चार से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। वहीं राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर में भी लंबी लाइनें लगी हैं। भक्तों को दर्शन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उज्जैन में बाबा महाकाल के दरबार में लाखों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नए साल के दिन महाकाल मंदिर में 12 लाख श्रद्धालुओं के मंदिर में पहुंचने की संभावना है।

New Year 2026: सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

Related News
1 of 2,008

उधर नए साल के मौके पर मथुरा-वृंदावन सहित प्रमुख स्थलों पर भीड़ को देखते हुए, विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक इंतजाम किए गए है। मथुरा के SSP श्लोक कुमार ने मीडिया को बताया कि नए साल से पहले वृंदावन में भक्तों की भारी भीड़ है। मथुरा शहर के अलावा, वृंदावन, बरसाना और गोवर्धन सहित जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर लाखों भक्त आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख मंदिरों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। हर जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, और सिविल पुलिस को ड्यूटी पर लगाया गया है। कई रास्तों को डायवर्ट किया गया है, और यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी को कोई असुविधा न हो, अलग-अलग जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...