मोबाइल चार्ज को मुंह में डाला रहा था मासूम, करंट लगने से हुई मौत

0 36

बुलंदशहर — उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक ढाई साल की मासूम बच्ची हादसे का शिकार हो गई बताया जा रहा है कि खेल-खेल में मोबाइल चार्ज का पिन अपने मुंह में डाल लिया। इस दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

Related News
1 of 1,458

बता दें कि मासूम शेहवर मां के साथ रोजा इफ्तार में शामिल होने के लिए अपने नानी के घर आई थी। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब किसी ने घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए स्विच ऑन किया। चार्ज होने के बाद उसने फोन को तो निकाल लिया लेकिन स्विच ऑफ करना भूल गया।

दरअसल मामला बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद नगर क्षेत्र के मोहल्ला लोधान का है। दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी शाहिद की पत्नी रजिया अपने ढाई साल के बेटी शेहवर के साथ शुक्रवार को अपनी मां के घर जहांगीराबाद आई थी। शनिवार को किसी ने अपना मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जर में लगाया। बाद में उसने मोबाइल चार्जर से निकाल लिया लेकिन स्विच ऑफ करना भूल गया।

मासूम बच्‍ची शेहवर ने खेल-खेल में मोबाइल के चार्जर को मुंह में डाल लिया और बिजली का झटका लगने से उसकी मौत हो गई। उधर, जहांगीराबाद पुलिस स्‍टेशन के एसएचओ अखिलेश प्रधान ने कहा, ‘परिवार ने किसी पुलिस के साथ हमसे संपर्क नहीं किया है, इस‍लिए मामला दर्ज नहीं किया गया है। हालांकि अगर कोई शिकायत लेकर हमारे पास ता है तो मानक के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।’

Comments
Loading...