किराए के मकान में ही चल रहा था घिनौना काम,कमरे से आपत्तिजनक वस्तुए बरामद

0 141

मेरठ — मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास ह्यूमन ट्रैफिकिंग पुलिस और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से एक मकान पर छापा मारकर सैक्स रैकेट पकड़ा।

बताया जा रहा है कि दो वर्ष से किराए के मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था। छापे से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दो महिला और दो युवकों को मौके से पकड़ा है। कमरों से आपत्तिजनक वस्तु भी बरामद हुई है। 

Related News
1 of 812

आपको बता दें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को पिछले कई दिनों से मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पास सेक्स रैकेट की सूचना मिल रही थी। दो दिनों से पुलिस नजर बनाई हुई थी और रेकी कर रही थी।

रविवार को पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मकान को घेर लिया। पुलिस को देखते ही मकान के अंदर दो युवक छत पर गए और भागने का प्रयास किया। मगर पुलिस ने घेराबंदी कर युवकों को दबोचा लिया। कमरे से दो महिलाएं भी पकड़ी गई। मकान के दो कमरो से आपत्तिजनक वस्तुएं भी पुलिस ने बरामद की है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ में जुटी है।

(रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा,मेरठ)

Comments
Loading...