कांग्रेस के घोषणापत्र को मायावती ने बताया छलावा, BJP को भी लिया लपेटे में

0 22

लखनऊ– लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने 2 अप्रैल को अपना घोषणा पत्र जारी किया। कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र जारी होने के बाद 3 अप्रैल को बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर निशाना साधा है। 

Related News
1 of 665

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का घोषणा पत्र पूर्व के वादों की तरह ही दिखावा व छलावा है।’ इस दौरान मायावती ने बीजेपी पर भी निशाना साधा।मायावती ने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी का लोकसभा चुनाव घोषणा पत्र पूर्व के इनके वादों की तरह ही दिखावा व छलावा ज्यादा लगता है। कांग्रेस द्वारा लगातार वादाखिलाफी करने का ही परिणाम है कि उसके वादों के प्रति जनता में विश्वसनीयता की कमी है। वैसे इस मामले में कांग्रेस व बीजेपी में कोई ज्यादा फर्क नहीं है।’

सीएम योगी ने कांग्रेस के घोषणापत्र को बताया 55 साल की नाकामी 

 

Comments
Loading...