भागवत कथा सुनाने आए महंत ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

मध्यप्रदेश में धर्म के नाम पर एक महंत ने सारी हदे पार कर दी। यहां भागवत कथा के लिए आए महंत सीताराम दास ने एक नाबालिग के साथ दरिंदगी करने के बाद उसे मारने की कोशिश की।

0 406

मध्यप्रदेश में धर्म के नाम पर एक महंत ने सारी हदे पार कर दी। दरअसल, रीवा में भागवत कथा के लिए आए महंत सीताराम दास ने एक नाबालिग के साथ दरिंदगी करने के बाद उसे मारने की कोशिश की।  मगर नाबालिग ने मौका मिलते ही अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकली।  इसके बाद जाकर पुलिस को घटना के बारे में बताया।  पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने बाद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

महंत ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म:

दरअसल, यह घटना मध्यप्रदेश के रीवा का है।  यहां पर भागवत कथा वाचन के लिए एक महंत आए हुए थे।  उनके सहयोगियों ने एक नाबालिग को बहला कर सर्किट हाउस के कमरा नम्बर 4 में ले जाकर बंद कर दिया गया।  उसके बाद महंत अपने सहयोगियो के साथ मिलकर शराब का सेवन किया और नाबालिग को भी जबरजस्ती पिलाया।  इसके बाद नाबालिग के साथ महंत ने दरिंदगी की और उसे जान से मारने की धमकी दी।  फिर महंत के सहयोगियों ने नाबालिग को कार में बैठाकर किसी दूसरे स्थान पर ले जाने लगे।  इसी बीच पीड़िता कार से कूद गई और जान बचाकर वहां से भाग निकली।

पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश:

Related News
1 of 822

पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  जबकि महंत समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।  बता दें कि एएसपी, शिवकुमार वर्मा के अनुसार पुलिस ने महंत समेत अन्य आरोपियों पर पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  दूसरी तरफ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और बाकी के आरोपियों की तलाश जारी है।  वहीं आरोपी कथा व्यास वशिष्ठ पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि वेदांती जी महराज श्रीधाम अयोध्या के भतीजे है।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...