लखनऊः25 वर्षीय महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म,इतने किलो का है एक शिशु

0 42

लखनऊ — चमत्कार होता है या नहीं, यह तो नहीं कह सकते लेकिन कभी-कभी कुछ घटनाओं को देखकर चमत्कार पर यकीन करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हुआ गुरुवार को पुरनिया चौराहे के पास, सीतापुर रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में।

Related News
1 of 1,456

यहां एक महिला ने एक साथ चार शिशुओं को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक प्रसव के बाद चारों बच्चे और मां बिल्कुल स्वस्थ हैं। हालांकि दो शिशुओं का वजन सामान्य से कम है लेकिन उससे उन्हें कोई खतरा नहीं है।

गोंडा स्थित कपूरपुर साईं तकिया निवासी रेहाना (25) का विवाह 2013 में हुआ था। शादी के कुछ समय बाद से ही इस दम्पत्ति ने शिशु के लिए काफी प्रयास किए लेकिन रेहाना को कुछ स्वास्थ सम्बंधी दिक्कतें होने के कारण वह गर्भधारण नहीं कर पा रही थीं। निराश दम्पति ने गोंडा में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ को दिखाया। यहां रेहाना की अल्ट्रासाउंड समेत कई अन्य जांचें हुईं तो बच्चेदानी में सूजन का पता चला। काफी इलाज के बाद रेहाना ने गर्भधारण किया।

रेहाना के चार बच्चों में से दो बेटे हैं और दो बेटियां। इसमें एक का वजन 1.750 ग्राम, दूसरे का 1.110 ग्राम है। वहीं तीसरे शिशु का वजन एक किलो है और चौथे का 1 किलो 400 ग्राम। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...