रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पीएम-केयर फंड में दिए 500 करोड़ रुपये

पीएम केयर फंड में सबसे पहले रतन टाटा ने 15 सौ करोड़ रुपये डोनेट किए थे

0 24

कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जबकि इस लाइलाज बीमारी की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन (Lockdown) लगा रखा है जिसे लागू कराने के लिए केंद्र और राज्य की सरकारें ने पूरी ताकत लगा रही हैं। वहीं कोरोना वायरस से निपटने के लिए कॉर्पोरेट वर्ल्ड सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।

ये भी पढ़ें..lockdown: मदद को आगे आया बॉलीवुड, विराट-अनुष्का समेत कार्तिक आर्यन ने दिए 1 करोड़

लॉकडाउन (Lockdown) में सबसे पहले रतन टाटा के 15 सौ करोड़ रुपये डोनेट करने के बाद अब रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी पीएम केयर फंड में 500 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्री की ओर से 5-5 करोड़ रुपये महाराष्ट्र और गुजरात के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दिए जाएंगे। रिलायंस ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।

Reliance 5 तरीकों से कर रही मदद
  • कोरोना के इलाज के लिए मुंबई में 100 बेड का अस्पताल दो हफ्तों में तैयार किया गया। इसका नाम कोविड-19 रखा गया।
  • इंडस्ट्री की तरफ से डॉक्टर और नर्स के लिए पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) तैयार करवाए जा रहे हैं।
  • 10 दिनों तक रोजाना पांच लाख लोगों को खाना मुहैया कराया जाएगा।
  • प्रतिदिन एक लाख मास्क तैयार किए जा रहे हैं।
  • इमरजेंसी वाहनों में फ्री ईंधन और डबल डेटा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
Related News
1 of 1,032
टाटा ग्रुप ने की 1500 करोड़ की मदद

बता दें कि देश में सबसे पहले शनिवार को रतन टाटा ने टाटा ट्रस्ट की तरफ से 500 करोड़ देने का ऐलान किया था। इसके बाद टाटा ग्रुप की तरफ से भी एक हजार करोड़ रुपए की मदद की जानकारी दी गई थी। कोरोनावायरस से निपटने के लिए पीएम केयर फंड में आनंद महिंद्रा, वेदांता रिसोर्सेज के चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित कई उद्योगपतियों ने दान दिया है।

Oyo ने 6 शहरों में बनाए आइसोलेशन रूम

ओयो रुम ने अपोलो हॉस्पिटल के साथ साझेदारी करके कोरोनावायरस से बचाव के लिए आइसोलेशन रुम बनाए हैं। यह आइसोलेशन सेंटर 6 शहरों मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, बेंग्लुरु और कोलकाता में बनाए गाए हैं। यहां खासतौर पर कोविड 19 से बचाव के लिए सैनिटाइज बेड बनाए गए हैं। एसबीआई, एचयूएल की मदद से अपोलो हॉस्पिटल ने कैटेगरी 1 के ओयो रूम को जरूरतमंद के लिए विकसित किया है।

ये भी पढ़ें.. पूर्व MLA ने दिए एक लाख, कोरेन्टाइन कैम्प के लिए उपलब्ध करायेंगे 50 बीघा भूमि

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...