पूर्व विधायक के पुत्र ने व्यापारी के दो बेटों को मारी गोली

0 14

फर्रुखाबाद–फर्रुखाबाद में लेन-देन के विवाद में पूर्व सपा विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र पंचशील राजपूत ने अपने साथियों के साथ मिलकर सगे भाईयों के गोली मार दी| जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये| 

Related News
1 of 777

उन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल पर जाकर जाँच पड़ताल की| शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर निवासी नीतेश कटियार पुत्र श्रीनिवास व उनका छोटा भाई मानव  घर पर ही एसआर बिल्डिंग के नाम से दुकान पर बैठे थे| उनका आरोप है कि उसी समय स्कार्पियो पर सबार होकर सपा पूर्व विधायक के पुत्र पंचशील राजपूत अपने साथियों के साथ आये और उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी| जिससे नीतेश और मानव के पैर में गोली लगी| घटना के बाद आरोपी फरार हो गये| सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पंहुची| वही दोनों घायलों को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| सूचना मिलने पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, कोतवाल सुनील मिश्रा आदि फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये| उन्होंने पड़ताल की| 

घटना के पीछे लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है|एसपी डॉ० अनिल मिश्रा ने बताया की घटना में सपा की पूर्व विधायक के पुत्र व उनके साथियों का नाम प्रकाश में आया है| उनकी तलाश की जा रही है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा| 

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...