सैनिकों की शहादत से पाक पर कहर बनकर टूट रही है भारतीय सेना

0 38

नई दिल्ली– जम्मू कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की नापाक फायरिंग लगातार तीन दिन से जारी है। आज भी अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तान हेवी फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तान के हमले में बीएसएफ के एक जवान और सेना के लांस नायक शहीद हो गए हैं।

Related News
1 of 1,033

भारत ने इसका बदला लेते हुए आठ से दस दस पाकिस्तानी रेंजर्स को मार गिराया है। आज नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया। वहीं बॉर्डर पर घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए 197 एंबुलेंस लगाई गई हैं ताकि घायलों को सही समय पर सही इलाज मिल सके। उधर पाकिस्तान के डिप्टी हाईकमिश्नर को भारतीय विदेश मंत्रालय ने तलब किया। भारत ने पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे सीजफायर उल्लंघन और नागरिकों को टारगेट किए जाने पर विरोध जताया। 

एक अधिकारी ने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को पूंछ जिले के कृष्णा घाटी (केजी) सेक्टर में संघर्षविराम का उल्लंघन किया। संघर्षविराम का उल्लंघन सुबह 8.20 बजे हुआ। उन्होंने छोटे एवं स्वचालित हथियारों से भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। हमारे जवानों ने करारा जवाब दिया। हालांकि, पंजाब से ताल्लुक रखने वाले सिपाही मनदीप सिंह (23) गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया।”

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...