Huma Qureshi: अभिनेत्री हुमा कुरैशी के भाई की दिल्ली में बेरहमी हत्या, इस बात को लेकर हुई थी कहासुनी

155

Huma Qureshi Cousin Murder: राजधानी दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के कजिन आसिफ कुरैशी ( Asif Qureshi) की मामूल विवाद को लेकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह घटना निज़ामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाज़ार लेन में गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई।

Huma Qureshi Cousin Murder: पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार, पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि आसिफ कुरैशी के घर के मुख्य द्वार के सामने एक स्कूटी खड़ी थी, जिसे हटाकर किनारे लगाने को लेकर पड़ोसियों से उनका विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने 42 वर्षीय आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आसिफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Huma Qureshi Cousin Murder: दोनों आरोपी गिरफ्तार

Related News
1 of 840

दिल्ली पुलिस ने आसिफ के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) और 3 (5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की पहचान उज्जवल (19) और गौतम (18) के रूप में हुई है, जो दिनेश के दोनों बेटे हैं और उसी इलाके के निवासी हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया है। अब इस मामले में एक लड़की का नाम भी सामने आया है। इस लड़की का नाम शैली है। बताया जा रहा है कि शैली के उकसाने पर उज्ज्वल और गौतम ने आसिफ पर हमला किया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...