पिता पंकज त्रिपाठी की तरह दिखती है उनकी खूबसूरत लाडली, देखें तस्वीरें

मिर्ज़ापुर की वेब सीरीज में अभिनय करने के बाद ज्यादातर लोग पंकज त्रिपाठी को ‘कालीन भैया’ के नाम से ही बुलाते है।

0 309

मिर्ज़ापुर की वेब सीरीज में अभिनय करने के बाद ज्यादातर लोग पंकज त्रिपाठी को ‘कालीन भैया’ के नाम से ही बुलाते है। मिर्ज़ापुर सीरीज आने के बाद से पंकज त्रिपाठी का किरदार लोगों को बेहद पसंद आया था। फिल्मों में अपने किसी भी किरदार या अभिनय से वो अपने फैंस का दिल जीत लेते हैं।  पंकज त्रिपाठी अपने पर्सनल लाइफ में एक फैमिली मैन हैं और अपनी फैमिली से बहुत प्यार करते हैं। वो अपने प्यार के किस्से अक्सर लोगों से साझा किया करते हैं। पंकज अपनी फैमिली को लाईलाइट से दूर रखते हैं। लेकिन इस बार बार डॉटर्स डे पर पंकज ने अपनी बेटी और पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरे शेयर किये थे। जिसके बाद से उनकी बेटी की  खूबसूरती की तारीफ हो रही है और वह सुर्ख़ियों में बनी हुई है।

 

फैमिली

पंकज त्रिपाठी के बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। कालीन भैया(पंकज त्रिपाठी) की बेटी का नाम आशी त्रिपाठी है। वह देखने में बेहद खूबसूरत है। वही कुछ लोग आशी को अपने पिता की डुप्लीकेट कॉपी बता रहे हैं। और लोग आशी को हुस्न की परी बोल रहे हैं।

बेटी

Related News
1 of 284

आपको बता दे कि आशी को बालीवुड फिल्मों से ज्यादा लगाव नही है। आशी त्रिपाठी को कोरियाई नाटक और शो देखना पसंद है।

आशी त्रिपाठी

 

पंकज त्रिपठी की शादी और करियर में सफलता

पंकज त्रिपाठी की शादी 15 जनवरी 2004 में उनकी लव पार्टनर मृदुला से हुई थी। मृदुला एक टीचर हैं। उन्होंने पंकज त्रिपाठी का हर कदम पर साथ दिया हैं। पंकज का फ़िल्मी करियर 2004 में रण फिल्म के साथ शुरू हुआ था। अब तक पंकज त्रिपाठी ने चालीस फिल्मों में अभिनय करके एक अलग पहचान बनाया हैं। उनकी चर्चित फिल्में ‘रण’, नील बटे सन्नाटा, मांझी द माउंटेन मैन, फुकरे, गैंग ऑफ़ वासेपुर, न्यूटन, ओंकारा,’ आदि फ़िल्में  शामिल हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...