Adani Group को अरबों डॉलर की चपत लगाने वाली हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी अचानक हुई बंद
Hindenburg Shuts Down, Adani Group : अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग ने अपना काम काज बंद करने का फैसला किया है। कंपनी के संस्थापक नाथन एंडरसन ने बुधवार देर रात इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि कंपनी को बंद करने का फैसला काफी विचार-विमर्श और सोच-विचार के बाद लिया गया है। हालांकि उन्होंने कंपनी बंद करने का कोई खास कारण नहीं बताया। हिंडनबर्ग रिसर्च की शुरुआत 2017 में हुई थी।
Adani Group के खिलाफ हिंडनबर्ग ने जारी थी निगेटिव रिपोर्ट
दरअसल हिंडनबर्ग (Hindenburg) वही कंपनी है जिसने 2023 में भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Adani Group) की कंपनियों के खिलाफ निगेटिव रिपोर्ट जारी की थी। इन रिपोर्ट के आने के बाद शेयर बाजार में अडानी की कंपनियों को अरबों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा था। हालांकि कुछ समय बाद अडानी ग्रुप की कंपनियों ने इस घाटे की भरपाई कर दी। जबकि अडानी ग्रुप हमेशा हिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज करता रहा।
अपनी रिपोर्ट में हिंडनबर्ग ने किया था ये दावा
बता दें कि, हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट के बाद भारतीय कारोबारी गौतम अडानी की अडानी ग्रुप और इकान एंटरप्राइजेज समेत कई कंपनियों को अरबों डॉलर का घाटा हुआ है। हिंडनबर्ग ने अगस्त 2024 में अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधबी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच की अडानी ग्रुप से जुड़ी एक ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी है।
Hindenburg Shuts Down: अचानक बंद हुई हिंडनबर्ग
हिंडनबर्ग के संस्थापक एंडरसन ने एक निजी नोट में इसे बंद करने के कारण का विस्तृत जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग ने अपने लक्ष्य हासिल कर लिए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हिंडनबर्ग को बंद करने की योजना काफी समय से चल रही थी, जिसमें हमें एक पोंजी स्कीम की जांच पूरी करनी थी।
एंडरसन ने हिंडनबर्ग की शुरुआत के बारे में बताया कि जब हिंडनबर्ग की शुरुआत हुई थी, तब संसाधनों और पैसे दोनों की कमी थी, लेकिन समय के साथ हिंडनबर्ग ने तमाम मुश्किलों का सामना किया। उन्होंने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब हिंडनबर्ग की शुरुआत हुई थी, तब इसके खिलाफ तीन मुकदमे थे, जिसके कारण उनके पास जो भी पैसे थे, वे खत्म हो गए थे।
ऐसे समय में वकील ब्रायन वुड ने उनकी काफी मदद की। अपने समापन भाषण में एंडरसन ने अपनी पत्नी, परिवार, दोस्तों और पाठकों को उनके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। जानकारी के अनुसार, हिंडनबर्ग टीम में 11 सदस्य थे, जो अब अपनी खुद की वित्तीय शोध फर्म खोलने पर विचार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके
ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)