आधा दर्जन चोरों ने फ़िल्मी स्टाइल में सर्राफा दुकान में की चोरी, मचा हड़कंप

0 24

फर्रूखाबाद– बीती देर रात बुलेरों पर सवार होकर आये आधा दर्जन चोरों ने फ़िल्मी स्टाइल से सर्राफा दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया| वह महज पांच मिनट में ही घटना करके चले भी गये | घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और जाँच पड़ताल की|

Related News
1 of 812

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी प्रशांत कटियार उर्पुफ़ रौकी पुत्र कमलेश कटियार अपने बहनोई नेकपुर निवासी आलोक कटियार पुत्र विक्रम सिंह के साथ कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के सेन्ट्रल जेल  चौराहे पर माहिरा  ज्वैलर्स के नाम से सर्राफा की दुकान चलते है| आलोक ने बताया कि रोज की भांति वह अपनी दुकान लगभग शाम 7 बजे बंद कर चले गये| इसके बाद तड़के उनके दुकान के पड़ोस में रहे ओमकार सक्सेना ने दुकान में चोरी होने की सूचना दी| जिसके बाद वह अपने बहनोई व अन्य लोगों के साथ मौके पर आ गये|

चोरी की घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गयी| चोर सफेद रंग की बुलेरों गाड़ी से आये| वह आधा दर्जन थे| एक चोर गाड़ी में ही चालक की सीट पर बैठा रहा और पांच चोर नीचे उतरे| जिसमे से तीन ने शटर तोडा और एक चोर कांच आदि तोड़कर दुकान के भीतर दाखिल हुआ और महज पांच मिनट में घटना को अंजाम दिया| आलोक के अनुसार लगभग डेढ़ किलो पुरानी चांदी और आधा किलो नई चांदी के साथ ही लगभग 35 हजार का सोंना और एक हजार रूपये की नकदी चोरी कर ले गये| घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गयी|

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)

Comments
Loading...