लखनऊः पीजीआई इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग, युवक को लगी गोली

0 37

लखनऊ– राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र में लाइसेंसी असलहे से गोली चल गई, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई। घायल को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Related News
1 of 486

दरअसल सोमवार की सुबह शिवकांत अवस्थी अपनी लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहे थे, उसी दौरान अचानक फायरिंग हो गई जिससे से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान शिवाकांत अवस्थी को संदिग्ध हालात में कंधे पर पिस्टल से चली गोली लग गई है। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना ही घायल युवक खुद ही ट्रामा सेंटर में पहुंचकर भर्ती हो गया।

बता दें कि पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलते ही वह जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस के मुताबिक लाइसेंसी पिस्टल साफ करने के बाद ही चेक करने के दौरान युवक शिवकांत अवस्थी जोकि पेशे से एक व्यापारी है, उसके कंधे पर गोली लग गई और वह घायल हो गया।

Comments
Loading...