मतदान को लेकर डिप्टी CM केशव के भाई और एसपी भिडे

0 36

लखनऊ – उत्तर प्रदेश में बुधवार से निकाय चुनावों की शुरुआत हो चुकी है। पहले चरण के चुनाव में 24 जिलों की 230 नगर निकायों की 4325 सीटों के लिए 1.09 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।निकाय चुनाव में इस बार 26314 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Related News
1 of 1,458

इसी बीच कौशांबी के सिराथू में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के छोटे भाई राजेन्द्र मौर्य और एडिश्नल एसपी के बीच जमकर झड़प होने का मामला सामने आया है।इस संबंध में पुलिस अधिकारी का कहना है कि राजेंद्र मतदान केंद्र में  जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। हमने उनको रोकने की कोशिश की। जिसके चलते हमारी झड़प हो गई। वहीं राजेंद्र मौर्य ने सिराथू विधायक की पत्नी पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

 

Comments
Loading...