खौफनाक: आधीरात रात में जिंदा जला दी गई महीला, जानें चौंका देने वाली वजह

झारखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला जमुआ थाना क्षेत्र के मेढ़ोचपरखो पंचायत के श्यामडीह जंगल में एक अज्ञात महीला का अधजला हुआ शव मिला है।

0 875

झारखंड से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह मामला जमुआ थाना क्षेत्र के मेढ़ोचपरखो पंचायत के श्यामडीह जंगल में एक अज्ञात महीला का अधजला हुआ शव मिला है। शव पूरी तरह से जला हुआ जिससे महीला की पहचान करना मुश्किल है। वही जिस स्थान पर शव मिला वहां की पूरी जमीन भी जली हुई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना देर रात की बताई जा रही है। क्योंकि सुबह होने तक शव जल चूका था।

आधीरात में जिंदा जलाई गई महिला:

जानकारी के मुताबिक यह घटना झारखंड के गिरिडीह जिले का बताया जा रहा है। वही सुबह जब स्थानीय लोगों ने महीला का अधजला हुआ शव देखा तो तुरंत गांव के पंचायत प्रतिनिधि को इसकी सूचना दी। फिर उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। घटना की जानकारी मिलते ही खोरीमहुआ की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस मामले की छानबीन की, लेकिन अधजले शव की पहचान नही हो पाई।

घटना स्थल पर देर रत हुई थी पार्टी:

दरअसल, घटना स्थल पर पत्तल, पानी के बोतल मिलने से आशंका जताई जा रही है कि जंगल में देर रात पार्टी हुई थी। वही महीला को बहला-फुसलाकर वहां पर लाया गया। फिर हत्या कर महिला के शव को जला दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही महिला के बारे में पता चल पायेगा कि वह कौन थी और घटना के समय क्या हुआ था।

Related News
1 of 778

गांव में मचा हड़कंप:

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बता दें कि जंगल में अधजला शव मिलने से ग्रामीणों में दहसत फ़ैल गई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए जमुआ इंस्पेक्टर नवीन कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

 

 

ये भी पढ़ें.. अपने ही मौसा के हवस का शिकार बनी युवती, 11 साल तक करता रहा रेप

ये भी पढ़ें..भुवनेश्वर कुमार ने दिखाई अपनी बेटी की पहले झलक, शेयर की लाडली की तस्वीर 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...