कांग्रेस नेता की गाड़ी में लिखा था ‘चौकीदार चोर है’,पुलिस ने डाला हवालात में

0 23

कौशाम्बी — उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में कांग्रेस के मंझनपुर नगर अध्यक्ष को अपनी चार पहिया वाहन पर चौकीदार चोर है लिखना महंगा पड़ गया।

Related News
1 of 1,458

नगर कोतवाल ने आधी रात को घर के बाहर से ही वाहन सहित नेता जी को हिरासत में लेकर हवालात में डाल दिया। वहीं कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ने पुलिस पर मारपीट का आरोप भी लगाया है। 

उधर सुबह जानकारी होते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे वहीं कांग्रेसियों के तेवर देख पुलिस ने नगर अध्यक्ष को छोड़ दिया। पुलिस की कैद से बाहर आए कांग्रेस जिलाध्यक्ष का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर उन पर कार्रवाई की गई है। 

(रिपोर्ट-शेषधर तिवारी,कौशाम्बी)

Comments
Loading...