सड़क किनारे घायलों को तड़पता देख, खुद मरहमपट्टी करने लगे कप्तान साहब

एसपी डॉ गौरव ग्रोवर एक एमबीबीएस डॉ भी हैं और ये पहली घटना नही है जिसमे उन्होंने इस तरह से किसी का इलाज किया हो

0 100

बहराइच — इन तस्वीरों में घायल की मरहम पट्टी करते दिखाई दे रहे साहब किसी अस्पताल के डॉक्टर नही बल्कि जिले की पुलिस मुखिया डॉ. गौरव ग्रोवर हैं जो अक्सर अपनी अनोखी कार्यशैली को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। आज एकबार फिर अपने अनोखे अंदाज और सहृदयता पूर्ण कार्य के चलते लोगों की जुबान पर छाए हुए हैं ।

दरअसल एसपी डॉ गौरव ग्रोवर एक विद्यालय के कार्यक्रम में जा रहे थे। तभी बहराइच-लखनऊ रोड पर टिकोडा मोड़ के पास एक्सीडेंट में घायल हुए एक व्यक्ति को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई लगे उसकी मरहमपट्टी करने ,,उनके इस कार्य की वाहवाही हर तरफ हो रही है और उनके इस कार्य की चर्चा हर तरफ बनी हुई है।

Related News
1 of 162

आपको बता दें कि बहराइच के एसपी डॉ गौरव ग्रोवर एक एमबीबीएस डॉ भी हैं और ये पहली घटना नही है जिसमे उन्होंने इस तरह से किसी का इलाज किया हो ,,पहले भी बहराइच गोंडा मार्ग पर एक घायल व्यक्ति की मरहम पट्टी वो कर चुके हैं ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)

Comments
Loading...