कोहरे का कहरः बोलेरो और टैंकर में भीषण टक्कर,3 की मौत,6 घायल

0 13

बस्ती — उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोहरा की वजह से सड़क पर खड़े टैंकर से बोलेरो की टक्कर हो गई. जिसमे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि 6 लोग गंभीर रुप घायल हो गए हैं. जिन्हें को फैजाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Related News
1 of 1,458

घटना परसरामपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 पर घघौवा के पास की है. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. कुछ लोग सिद्धार्थनगर के डुमरिया गंज से एक बच्चे के इलाज के लिए बोलेरो से लखनऊ जा रहे थे. एनएच पर खड़ा टैंकर कोहरे की वजह से दिखाई नहीं दिया. तेज रफ्तार बोलेरो ने टैंकर में पीछे से घुस गई.वरिष्ट पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में राजेन्द्र, अब्दुल अजीज और एक अन्य की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि बोलेरो में बैठे 6 लोग घायल हो गए हैं.

Comments
Loading...