भाजपा विधायक अशोक चंदेल को हाईकोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

0 15

प्रयागराज–उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल को बड़ा झटका लगा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अशोक सिंह चंदेल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट 22 साल पुराने हत्याकांड के मामले में बीजेपी विधायक अशोक सिंह चंदेल को ये सजा सुनाई है। 

Related News
1 of 1,456

कोर्ट ने अशोक सिंह चंदेल समेत दस लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह फैसला साल 1997 में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या के प्रकरण की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने दिया है। आपको बता दें कि 26 जनवरी 1997 में दिनदहाड़े पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। साथ ही पांच अन्य घायल भी हुए थे। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने बुंदेलखंड ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों को हिलाकर रख दिया था। हत्याकांड में विधायक यूपी के हमीरपुर जिले से भाजपा विधायक अशोक सिंह चंदेल, उनके निजी गनर सहित 11 लोगों को नामजद किया गया था। इस दौरान विधायक चंदेल को जेल की सलाखों के पीछे रहना पड़ा था।

अशोक चंदेल इस मामले में लम्बे समय तक जेल में रहे, जेल से चुनाव लड़ कर वह सांसद बने थे। अशोक चंदेल समेत दस लोगों को निचली अदालत बरी करने के बाद राजीव शुक्ला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपील की थी। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...