बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक की नोक पर व्यापारी से एक लाख लूटे

0 34

नोएडा– उत्तर प्रदेश में सत्ता तो बदली पर आपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है।सूबे में आय दिन हत्या, लूट, अपहरण जैसी वारदाते हो रही है।वही पुलिस प्रशासन हाथ पे हाथ धरे बैठा हुआ है।ताजा मामला यूपी के ग्रेटर नोएडा का है जहां दादरी कोतवाली क्षेत्र में बिसाहड़ा रोड पर दो मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने चावल व्यापारी से बंदुक की नोक पर एक लाख रुपये लूट लिए। लूट करने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। फिलहास पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

Related News
1 of 812

बता दें कि दादरी के बिसाहड़ा रोड स्थित विशाल मंदिर के पास सुभाष गर्ग परिवार के साथ रहते हैं जो चावल व्यापारी है। रविवार रात आठ बजे वह दादरी मंडी से वापस अपने घर लौट रहे थे। मोटरसाइकिल उनका बेटा चला रहा था। जैसे ही पिता-पुत्र बिसाहड़ा रोड पर पहुंचे, तभी दो मोटरसाइकिल सवार चार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर के रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने उनकी सिर पर पिस्टल तान दी और उनसे रुपयों से भरा हुआ बैग लूट लिया। 

बताया जा रहा है कि बैग में एक लाख रुपये थे। लूट के बाद व्यापारी ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोग एकित्र हो गए। वहीं नाराज व्यापारियों ने दादरी कोतवाली का घेराव कर मामले की जानकारी पुलिस को दी पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Comments
Loading...