कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर RJD ने मुख्यमंत्री पद छीना, PM मोदी ने महागठबंधन पर साधा निशाना

120

Bihar Election 2025, PM Modi Ara: बिहार चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी एक बार फिर तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल धुआंधार प्रचार कर रही है। रैलियों में सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियों के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को बिहार के आरा में एक जनसभा को संबोधित महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “नामांकन वापसी से एक दिन पहले बिहार में बंद कमरे में गुंडागर्दी का खेल खेला गया। राजद ने बंदूक की नोक पर कांग्रेस से मुख्यमंत्री पद छीन लिया।

राजद-कांग्रेस में बढ़ गई नफरत

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी दावा किया कि राजद और कांग्रेस के बीच झगड़ा बढ़ गया है। कांग्रेस की न तो घोषणापत्र में सुनी गई और न ही चुनाव प्रचार में उस पर विचार किया जा रहा है। पीएम ने कहा, “चुनाव से पहले ही नफरत इतनी बढ़ गई है कि चुनाव के बाद वे एक-दूसरे को मारने लगेंगे। इसलिए हमेशा याद रखें, ऐसे लोग बिहार का कभी भला नहीं कर सकते।” राजद पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, “एक तरफ एनडीए का सुशासन है, तो दूसरी तरफ ‘जंगलराज’ का कुशासन है। ‘जंगलराज’ वह अंधेरा था, जिसने बिहार को धीरे-धीरे खोखला कर दिया। राजद के जंगलराज की पहचान जिस चीज से होती है, वह ‘कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुसंस्कार, कुशासन और करप्शन’ है।”

Bihar Election 2025: सिखों के नरसंहार से जुड़ी है कांग्रेस पार्टी

Related News
1 of 676

पीएम मोदी ने कहा कि राजद बिहार में ‘जंगलराज’ लेकर आई और तुष्टिकरण की राजनीति की, जबकि कांग्रेस पार्टी सिखों के नरसंहार से जुड़ी है। 1-2 नवंबर 1984 को कांग्रेस के लोगों ने सिख नरसंहार को अंजाम दिया था। आज की कांग्रेस सिख नरसंहार के दोषियों का पूरे सम्मान के साथ प्रचार कर रही है। उन्होंने आगे कहा, “कांग्रेस हो या राजद, इन्हें अपने पापों का ज़रा भी पछतावा नहीं है। राजद और कांग्रेस बिहार की पहचान को मिटाने में लगे हैं। ये लोग बिहार में घुसपैठियों के समर्थन में यात्राएं कर रहे हैं। ये लोग घुसपैठियों को बचाने में जी-जान से लगे हुए हैं।”


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...