यूपीः तेंदुए का तांडव, हमले में दरोगा समेत 7 जख्मी

तेंदुए के हमले से घायलों को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से आर्थिक मदद की गई है..

0 79

बहराइचः प्रतापपुर गांव में गुरुवार सुबह एक तेंदुआ गांव में पहुंच गया। तेंदुए ने गश्त से वापस लौट रहे उपनिरीक्षक, वन दरोगा समेत सात लोगों पर हमला कर दिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने जाल लगाया है।

ये भी पढ़ें..बलिया के ‘अप्पू हाथी’ ने केरल की हथिनी के लिए माँगा इंसाफ

मोतीपुर, मुर्तिहा पुलिस के साथ तीन रेंज के वनकर्मी गश्त कर रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल क्षेत्र के निकट जाल लगाया गया है। सूचना पाकर वन विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के अधिकारियों ने दौरा किया है। घायलों को डब्ल्यूडब्ल्यूएफ की ओर से आर्थिक मदद की गई है।

 हैंडपंप पर पानी भर रहे लोगों पर किया हमला…

कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत प्रतापपुर गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव कतर्निया के साथ लखीमपुर खीरी के धौरहरा रेंज से लगा हुआ है। गांव में गुरुवार सुबह सात बजे तेंदुए पहुंच गया इस दौरान ग्राम पंचायत मजरा दुर्गागौढ़ी व पटहा गौढ़ी में जमकर उत्पात मचाया।वहीं हैंडपंप पर पानी भर रहे गांव निवासी शेखर , सिपाही , भिखारी व छोटेलाल पर हमला कर घायल कर दिया।

Related News
1 of 163

इसी दौरान गांव से गश्त कर लौट रहे मुर्तिहा कोतवाली के उपनिरीक्षक राजकुमार रावत (50) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के उत्पात की सूचना पाकर मुर्तिहा और मोतीपुर पुलिस के साथ कतर्निघाट वन्यजीव प्रभाग व लखीमपुरी खीरी के धौरहरा रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंच गए। तेंदुए को पकड़ने के लिए वनकर्मियों ने जाल लगाना शुरू किया।

दहशत में पुलिसकर्मी…

इसी दौरान तेंदुए ने धौरहरा रेंज के वन दरोगा बृजेश शुक्ला (45) और वन रक्षक पर हमला कर दिया। leopard के हमले से ग्रामीणों के साथ वनकर्मियों व पुलिसकर्मियों में दहशत रहा। तेंदुआ सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक उत्पात मचाता रहा। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जाल लगा दिया है। लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका है।

ये भी पढ़ें..प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक स्थिति में देख लोगों ने किया घिनौना काम, वीडियो वायरल

(रिपोर्ट- अनुराग पाठक, बहराइच)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...