राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के ‘रामायण’ के लक्ष्मण, कहा- इतना बड़ा विश्वाघात, गुनहगारों को मिले कड़ी सजा

129

Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना कुछ समय से लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। यूपी सरकार ने जांच का जिम्मा SIT को सौंपा है। इस मामले में अब तक आठ आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। इस मामले में नेता से लेकर अभिनेता तक अपनी प्रतिक्रिया दे कर चुके हैं। अब रामानंद सागर की मशहूर ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले जाने-माने टीवी एक्टर सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Ram Mandir Donation Theft Case: सोशल मीडिया पर जताया गुस्सा

सुनील लहरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके इस मामले पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। वीडियो में उन्होंने कहा, “दोस्तों को नमस्कार ‘जय राम जी की’, ‘जय सिया राम’, ‘राम-राम’ या ‘जय श्री राम’—हम रोज़ इन्हीं शब्दों से एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं। अयोध्या का राम मंदिर 400-500 साल की कड़ी मेहनत और हज़ारों लोगों के बलिदान के बाद बना था। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया था। पूरा देश उन भावनाओं में शामिल था और गहराई से प्रभावित हुआ था।”

गुनहगारों को मिले कड़ी से कड़ी सजा

वीडियो में उन्होंने चढ़ावे की चोरी पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा, “उस मंदिर से करोड़ों रुपये चोरी हो गए; कितनी घिनौनी हरकत है। कोई कभी सोच भी नहीं सकता था कि रक्षक ही भक्षक बन जाएगा। भक्तों की भावनाओं और आस्था के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ है। मैं कानून और सरकार से अपील करता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए। उन्हें ऐसी सज़ा मिलनी चाहिए कि उनकी आने वाली सात पीढ़ियां उसे याद रखें, या उन्हें सऊदी अरब जैसे देशों में चोरी के लिए दी जाने वाली सज़ा दी जानी चाहिए। ऐसी सज़ा जो दूसरों के लिए सबक बने ताकि कोई दोबारा ऐसी चोरी करने की हिम्मत न करे।”

Related News
1 of 1,249

इस वीडियो के साथ ही सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन भी लिखा, “रामचन्द्र जी कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा। मेरे ही रक्षक, भक्षक बनकर श्रद्धालुओं के चढ़ावे को लूट भावनाओ को आघात पहुंचाएगा। अयोध्या मंदिर चोरी में गुनहगारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।”

Ram Mandir Donation Theft Case: जांच की प्रक्रिया अभी भी जारी

गौरतलब है कि राम मंदिर में दिए गए चढ़ावे और दान में गड़बड़ी के आरोपों के बाद, राज्य सरकार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों वाली एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई थी। इस SIT में लखनऊ डिविजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत, इंस्पेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (लखनऊ ज़ोन) किरण एस. और स्पेशल सेक्रेटरी (वित्त) नील रतन शामिल थे। SIT ने जांच पूरी करने के बाद अपनी शुरुआती रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि, सरकार ने साफ़ किया है कि जांच की प्रक्रिया अभी भी चल रही है और ज़रूरत पड़ने पर तथ्यों की और जांच की जाएगी तथा संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जाएगी।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...