Raja Shivaji Box Office: बॉक्स ऑफिस पर रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने मचाई गदर, दो दिन में कर डाली रिकॉर्ड तोड़ कमाई

178

Raja Shivaji Box Office Collection Day 1: छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित रितेश देशमुख की हिस्टोरिकल ड्रामा फ़िल्म ‘राजा शिवाजी’ शुक्रवार, 1 मई 2026 को मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी का किरदार निभा रहे हैं, जबकि जेनेलिया देशमुख साईबाई के भूमिका में नजर आ रही है। जबकि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के कैमियो ने इस फिल्म में चार चांद लगाने का काम किया है। हर कोई ‘भाईजान’ के कैमियो की तारीफ कर रहा है। फिल्म की दमदार कहानी, अभिनय और डायलॉग ने सभी का दिल छूआ है। इसी वजह से फिल्म ने पहले ही दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

Raja Shivaji Box Office Collection Day 1: पहले दिन की कमाई

सैकनिल्क रिपोर्ट के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज़ के पहले दिन यानी शुक्रवार को 11.35 करोड़ की कमाई के साथ शानदार शुरुआत की। इसका ग्रॉस कलेक्शन 13.51 करोड़ रुपये रहा। फिल्म हिंदी वर्जन से 3.35 करोड़ की कमाई की। जबकि मराठी वर्जन से 8 करोड़ कमाए। वहीं शानदार ओपनिंग के साथ ही फिल्म ने दूसरे दिन 12 बजे तक 0.86 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

अपने ओपनिंग डे पर, ‘राजा शिवाजी’ ने कंगना रनौत की फ़िल्म ‘मणिकर्णिका’ के ओपनिंग-डे कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। 2019 में रिलीज़ हुई ‘मणिकर्णिका’ ने पहले दिन 8.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके अलावा इस फ़िल्म ने ‘सैराट’ और ‘टाइमपास 2’ के नाम रहे ओपनिंग-डे के पुराने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ दिया। इन दोनों फ़िल्मों ने अपनी-अपनी रिलीज़ के दिन लगभग 3.60 करोड़ (नेट) की कमाई की थी।

Raja Shivaji Box Office: सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

Related News
1 of 336

दूसरे मराठा साम्राज्य पर आधारित ऐतिहासिक फ़िल्मों की बात करें तो, ओम राउत और अजय देवगन की फ़िल्म ‘तानाजी’ (2020) ने अपने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 15.10 करोड़ की कमाई की थी। अब तक, सबसे बेहतरीन प्रदर्शन लक्ष्मण उतेकर और विक्की कौशल की फ़िल्म ‘छलावा’ ने किया है, जो 2025 में रिलीज़ हुई थी। ‘छलावा’ ने पहले दिन 33.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया था।

Raja Shivaji की स्टार कास्ट

बता दें कि राजा शिवाजी में सितारों की पूरी फौज है। रितेश देशमुख के अलावा संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, बोमन ईरानी और अमोल गुप्ते नजर आ रहे हैं। साथ ही फिल्म में सलमान खान ने कैमियो ने फिल्म में जान फूंक दी है। ‘राजा शिवाजी’ का रन टाइम 3 घंटे 15 मिनट 5 सेकंड का है और यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज की लाइफ पर बेस्ड है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...