Aviva Baig Religion: इस महीने होगी प्रियंका गांधी के बेटे रेहान की शादी ! किस धर्म से है उनकी होने वाली बहु अवीवा

113

Aviva Beg-Rehan Vadra Engagement: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा (Rehan Vadra) ने हाल ही में एक नीजी समारोह में अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग (Aviva Beg) से सगाई की है। पिछले सात सालों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे थे। अब दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को लेकर अपनी सहमति व्यक्त की है। अब सगाई की खबरें सोशल मीडिया और खबरों में छाई हुई हैं। हालांकि, वाड्रा परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

किस धर्म से रखती है ताल्लुक अवीवा बेग

प्रियंका गांधी की होने वाली बहु अवीवा बेग (Aviva Beg) बहुमुखी प्रतिभा की धनी। हालांकि वह लाइमलाइट से दूर रहती है। अवीवा बेग दिल्ली के एक जाने-माने परिवार ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता इमरान बेग एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। जबकि उनकी मां नंदिता बेग एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर हैं। ‘बेग’ सरनेम मुख्य रूप से मुस्लिम समुदाय और मुगल वंश से जुड़े लोगों में पाया जाता है। जिसे उच्च सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है।

अवीवा बेग ने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की। हालांकि ​​अवीवा ने एक नेशनल-लेवल फुटबॉलर के तौर पर स्पोर्ट्स में भी अपनी खास पहचान बनाई है। फिलहाल, वह एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम करती हैं और उनका हुनर ‘द इल्यूजरी वर्ल्ड’ जैसी प्रदर्शनियों में देखा जा चुका है।

Related News
1 of 101

Aviva Beg-Rehan Vadra Engagement: इस दिन हो सकती है शादी

सूत्रों की माने तो रेहान गांधी और अवीवा बेग सगाई का समारोह राजस्थान के एक शाही जगह पर होने की संभावना है। यह प्राइवेट इवेंट जो दो से तीन दिन चलेगा। माना जा रहा है कि नए जनवरी 2026 की शुरुआत में समारोह होगा और इसमें गांधी और वाड्रा परिवारों के करीबी मेहमान शामिल होंगे। हालांकि अभी तक शादी की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो दोनों परिवार इस संबंध में जल्द ही आपसी सहमति से एक तारीख तय करेंगे। फिलहाल, फैंस और शुभचिंतक शादी की तारीख की आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...