Nestle CEO Laurent Freixe: ऑफिस में जूनियर से इश्क लड़ाना पड़ा भारी, नेस्ले ने अपने CEO की नौकरी से निकाला

143

Nestle CEO Laurent Freixe: सहकर्मी से रिश्तों के चलते जानी-मानी फूड कंपनी नेस्ले के CEO को उनके पद से हाथ धोना पड़ा था। उनपर अपने ठीक नीचे की पद पर बैठी एम्पलॉय के साथ बिना बताए रोमांटिक रिलेशनशिप में होने का आरोप लगा है। जांच के बाद कंपनी ने अपने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लॉरेंट फ्रीक्स को पद से हटा दिया है। यह कदम एक जांच के बाद उठाया गया, जिसमें पता चला कि उन्होंने कंपनी की एक कर्मचारी के साथ ‘अघोषित प्रेम संबंध’ बनाए रखा था। जो कंपनी की व्यावसायिक आचार संहिता का उल्लंघन था।

Nestle CEO Laurent Freixe: नेस्ले ने क्या कहा

किटकैट, मैगी और नेसकैफे कॉफी जैसे फेमस उत्पाद की निर्मात कंपनी नेस्ले ने सोमवार को एक बयान में कहा, लॉरेंट फ्रीक्स का इस्तीफा एक अघोषित रोमांटिक संबंध की जांच के बाद हुआ, जिसने नेस्ले की व्यावसायिक आचार संहिता का उल्लंघन किया था। लॉरेंट को हटाने के तुरंत बाद, नेस्ले कंपनी ने एक नए सीईओ की नियुक्ति भी कर दी है। नेस्ले द्वारा जारी बयान के अनुसार, फिलिप नवरातिल अब कंपनी के नए CEO हैं।

Laurent Freixe: लॉरेंट फ्रीक्स कौन हैं

Related News
1 of 45

पेरिस में जन्में 63 वर्षीय फ्रीक्स लॉरेंट का नेस्ले के साथ रिश्ता दशकों पुराना है और उन्हें कंपनी के दिग्गजों में से एक माना जाता था। वह 1986 में फ्रांस से नेस्ले में शामिल हुए और 2014 तक यूरोप में कंपनी की पूरी कमान संभाली। लॉरेंट ने लंबे समय तक कंपनी की जिम्मेदारी संभाली और कंपनी को और आगे बढ़ाया। लेकिन अब एक जूनियर के साथ इश्क लड़ाना भारी पड़ गया। जिसके कारण उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले साल नेस्ले के शेयर की कीमत में लगभग एक-चौथाई की गिरावट आई, जिससे स्विट्ज़रलैंड में चिंताएँ बढ़ गईं। दरअसल, जर्मनी में पेंशन फंड इस कंपनी में भारी निवेश करते हैं। नेस्ले के ब्रांडों में पुरीना डॉग फूड, गेरबर बेबी फूड, नेस्क्विक चॉकलेट-फ्लेवर्ड ड्रिंक और मैगी बुउलॉन क्यूब्स भी शामिल हैं।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...