Kannauj Railway Station : कन्नौज में बड़ा हादसा! रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से 35 मजदूर दबे

165

Kannauj Railway Station : यूपी के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर चल रहे सुंदरीकरण कार्य के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। स्टेशन की दूसरी मंजिल पर निर्माणाधीन लिंटर अचानक गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Kannauj Railway Station: राहत एवं बचाव जारी

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से 23 मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कन्नौज स्टेशन पर हुए हादसे के घायलों को ₹2.5 लाख और मामूली रूप से घायलों को रेलवे प्रशासन की ओर से ₹50 हजार मुआवजा दिया जाएगा।

रेलवे के चीफ इंजीनियर और एडीआरएम समेत 3 लोगों की टीम इस हादसे की जांच करेगी। सूचना मिलने पर यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण भी मौके पर पहुंच गए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए असीम अरुण ने बताया कि अब तक मलबे से 23 लोगों को निकाला जा चुका है, 3 गंभीर रूप से घायल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लिंटर गिरने की घटना के दौरान तेज आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Related News
1 of 1,027

CM योगी ने कन्नौज हादसे का लिया संज्ञान

सीएम योगी ने कन्नौज हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत कार्य में कोई कमी न रहे और घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराया जाए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। फिलहाल मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है और राहतकर्मी पूरी सतर्कता के साथ काम कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में मदद की। इस हादसे ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Comments
Loading...